क्रिमिनल रंग दिया गया है’, कांतारा मामले में रणवीर सिंह को नहीं मिली राहत, दैव की नकल पड़ी भारी, कल होगा बड़ा फैसला

फिल्म कांतारा से जुड़े विवाद में अभिनेता रणवीर सिंह को फिलहाल अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों से जुड़े इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अब इस केस में अगली सुनवाई मंगलवार, 24 फरवरी को होगी।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 28 नवंबर 2025 का है, जब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ गोवा के दौरान रणवीर सिंह और कांतारा के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म के ‘दैव’ (भूत कोला) वाले सीन की नकल की, जिसे लेकर कांतारा के कई प्रशंसक नाराज़ हो गए। इसके बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। वीडियो वायरल होने पर रणवीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया यहीं नहीं रुकी।

कोर्ट में क्या हुआ?

रणवीर सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल इसमें कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस नागप्रसन्ना ने साफ कहा कि केवल इसलिए जांच प्रक्रिया में तेजी या विशेष सुविधा नहीं दी जा सकती क्योंकि आरोपी एक बॉलीवुड स्टार हैं।

वकील की दलील

रणवीर सिंह के वकील ने अदालत में कहा कि अभिनेता ने एक फैन की तरह सम्मान और प्यार से किरदार की नकल की थी, लेकिन पूरे मामले को जानबूझकर “क्रिमिनल रंग” दिया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए विशेष ट्रीटमेंट की मांग पर सवाल खड़े किए।

आगे क्या?

फिलहाल रणवीर सिंह को इस मामले में बड़ा झटका लगा है। अब सभी की निगाहें 24 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है।

CM योगी का सिंगापुर दौरा: यूपी को मिली बड़ी निवेश सफलता, करीब ₹20,000 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर

Back To Top