इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन जय शाह ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है। उन्होंने बताया कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के आयोजन के बाद भारत ओलंपिक 2036 को गुजरात में आयोजित करने की दिशा में काम कर रहा है।
जय शाह ने बताया भारत का विजन
- जय शाह ने सूरत में आयोजित ‘रन फॉर गर्ल चाइल्ड’ मैराथन के दौरान कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का लक्ष्य रखता है।
- उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को गुजरात लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- जय शाह ने कहा कि 2036 ओलंपिक में भारत को कम से कम 100 पदक जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए, जिनमें से 10 पदक गुजरात से आने चाहिए।
अहमदाबाद में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2030
- अहमदाबाद को हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी सौंपी गई है।
- भारत दूसरी बार CWG आयोजित करेगा; इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में यह आयोजन हुआ था।
महिला खिलाड़ियों पर भरोसा और प्रेरणा
- जय शाह ने कहा कि गुजरात की महिला खिलाड़ी भी 2036 ओलंपिक में कम से कम दो पदक जीत सकती हैं।
- उन्होंने महिला खेलों के बढ़ते प्रभाव की सराहना की और कहा कि आज माता-पिता अपनी बेटियों को स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते देखना चाहते हैं।
क्रिकेट उपलब्धियों का भी किया ज़िक्र
- जय शाह ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में देश का नाम रोशन किया है।
